नेपाल में पुलिस और माओवादी समर्थकों में झड़पें, 5 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मृतकों में चार माओवादी कार्यकर्ता है। 'कांतीपुर' समाचार पत्र के अनुसार कैलाली जिले में हजारों लोग वन्य भूमि पर बस गए थे। पुलिस के अनुसार माओवादी यहां लोगों को अवैध तरीके से बसा रहे थे।
समाचार पत्र के अनुसार जब पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 25 पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे और एक वरिष्ठ अधिकारी सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें चार माओवादी कार्यकर्ता मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications