अमेरिका का वर्ष 2011 तक अफगानिस्तान छोड़ने का कोई इरादा नहीं (लीड-1)
वाशिंगटन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि अमेरिका का अफगानिस्तान को जल्दबाजी में छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और वर्ष 2011 से वहां से सैनिकों को हटाने का राष्ट्रपति ओबामा का फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सुझाव से असहमति नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि सैनिकों की वापसी के बारे में ओबामा की घोषणा क्या मनमोहन सिंह की अफगानिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय सेना की समय पूर्व वापसी पर दी गई चेतावनी से असहमति है? ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोन्स ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस संबंध में चर्चा की। अमेरिका का निकट भविष्य में अफगानिस्तान से हटने का कोई इरादा नहीं है,वर्ष 2011 में तो निश्चित ही नहीं।"
जोन्स ने कहा कि अमेरिका के 100,000 से अधिक सैनिकों और नाटो तथा गैर नाटो सहयोगियों के सैनिकों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होने से अफगानिस्तान में ऐसी स्थिति पैदा की जा सकेगी, जिससे अफगान सरकार आंतरिक सुरक्षा की अधिक जिम्मेदारी संभाल सके।
उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका के कुछ सैनिकों को घर वापस लौटने का रास्ता साफ होगा। परंतु उनकी संख्या जमीनी हकीकत के अनुसार तय होगी।
जोन्स ने कहा कि ओबामा ने फैसला किया है कि हर व्यक्ति एक निश्चित समय सीमा पर ध्यान केंद्रित करे, इससे वास्तविक स्थिति में परिवर्तन आ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications