दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा अभ्यास थी बम की अफवाह (राउंडअप)
एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर शनिवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सुरक्षा अभ्यास किया गया।
शनिवार को लगभग एक बजे हवाई अड्डे पर फोन पर खुद को प्रतिबंधित संगठन उल्फा का नेता परेश बरुआ बताने वाले ने सूचना दी कि जेट एयरवेज की दिल्ली से ढाका जाने वाली विमान में बम है। उसके बाद विमान में सवार सभी 106 यात्रियों को उतार लिया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता रोहित कटियार ने आईएएनएस को बताया, "सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और फिर विमान की पूरी तरह जांच की गई।"
अधिकारी ने बताया, "पहले हमें जानकारी नहीं थी कि यह एक सुरक्षा अभ्यास था। हमने आपात प्रक्रिया के तहत सभी तैयारियां की। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने बाद में सूचित किया कि यह एक सुरक्षा अभ्यास था।"
दो घंटे तक चले सुरक्षा अभ्यास पर सीआईएसएफ, दिल्ली अग्नि सेवा, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की नजर बनी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications