राहुल गांधी सोमवार को एएमयू आएंगे
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति पी.के.अब्दुल अजीज के आमंत्रण पर वह विश्वविद्यालय आ रहे हैं। इस दौरान गांधी विभिन्न संकायों, छात्रावासों और विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों से केनेडी प्रेक्षागृह में सुबह 9.15 बजे रूबरू होंगे।
इस अवसर पर राहुल गांधी विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की मजार पर फूल चढ़ाएंगे और एएमयू स्टाफ क्लब में विश्वविद्यालय के अध्यापकों से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications