'स्टार्ट' के समाप्त होने से पहले नया समझौता करेंगे रूस, अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में स्टार्ट संधि के समाप्त होने के बाद भी उसकी भावना के अनुरूप एक साथ काम करने का वादा किया।
रूसी और अमेरिकी अधिकारी वर्ष 1991 में अस्तित्व में आई स्टार्ट संधि की तर्ज पर दूसरी संधि के लिए वार्ता कर रहे हैं। परंतु शनिवार को स्टार्ट संधि की समाप्त हो रही समय सीमा के पहले नई संधि तैयार नहीं हो सकी।
ओबामा और मदेवेदेव ने नई संधि के यथासमय शीघ्र ही अस्तित्व में आने का वादा किया।
ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोन्स ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि नया समझौता दो-तीन दिनों या दो हफ्तों में सामने आ सकता है।
उन्होंने कहा, "हम अंतिम चरण में हैं और यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि यह नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications