लुधियाना की घटना जायजा लेने बिहार के दो अधिकारी रवाना
राज्य के श्रम संसाधन मंत्री अवधेश नारायण सिंह ने शनिवार को केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कारण ही कई राज्यों में क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने पटना में पत्रकारों से बताया कि सरकार ने शनिवार को ही श्रम विभाग के दो वरीय अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने के लिए लुधियाना भेजा है। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट पर सरकार उचित कारवाई करेगी। मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार वहां की स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से टेलीफोन पर बात की थी तथा बिहारी मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications