बचपन की यादों को ताजा करने बंगाल आएंगे जनरल इरशाद
बंगलादेश के पूर्व सैन्य शासक और 81 वर्षीय हुसैन मोहम्मद इरशाद पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में स्थित अपने पैतृक गांव दिनहाता रविवार को आएंगे। मोहम्मद इरशाद यहां अपने बचपन के साथियों में से एक असित चक्रवर्ती से मुलाकात करेंगे। पिछली बार मोहम्मद इरशाद वर्ष 1975 में अपने पैतृक गांव आए थे।
गौरतलब है कि मोहम्मद इरशाद मंगलवार को दिनहाता हाईस्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां 1946 में उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा पूरी की थी। वर्ष 1947 में उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता प्राप्त कर ली थी।
स्कूल के रसायन विज्ञान के शिक्षक जयंत चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, " बहुत समय के बाद इरशाद के यहां स्कूल आने की सूचना के बाद हम बहुत खुश हैं। हमने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। स्कूल की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की टीम उनको सलामी देगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications