विकलांगों के लिए बेंगलुरू में पदयात्रा
इस पदयात्रा में शामिल 14,000 लोगों में शारीरिक रूप से विकलांग 3,000 व्यक्ति भी शामिल थे। 3.5 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा कांतीरावा इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई। पदयात्रा क्यूबन पार्क और हडसन सर्किल से गुजरते हुए स्टेडियम में ही समाप्त हुई।
इस पदयात्रा वाकॉथन का मुख्य विषय 'कम, लेट्स वॉक फॉर ए काज-इनेबल द डिसेबल्ड' रखा गया था। इस वार्षिक समारोह का आयोजन 'समर्थनम' ट्रस्ट की ओर से किया गया था।
समर्थन ट्रस्ट के सहायक संचार प्रबंधक स्वरूपा वेंकटेश ने आईएएनएस को बताया, "वाकॉथन का आयोजन बेंगलुरू के विकलांगों के दुखों को बांटने और उन्हें एकजुट करने के लिए किया गया था। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications