कोपेनहेगन सम्मेलन के समापन में शामिल होंगे ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस से उम्मीद जताई है कि सम्मेलन के अंतिम दिन 18 दिसम्बर की यात्रा बेहद सफल होगी।
इससे पहले ओबामा की योजना ओस्लो में नोबेल पुरस्कार ग्रहण करने से एक दिन पहले शिखर सम्मेलन में उपस्थित होने की थी।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा कि अभी भी कुछ मुद्दे हैं जिन पर समझौते के लिए चर्चा होनी चाहिए लेकिन इस फैसले से सम्मेलन के एक सकारात्मक परिणाम के लिए राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications