रूस के क्लब में विस्फोट, 90 मरे
समाचार एजेंसी आरआई नोवोस्ती के मुताबिक स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पटाखा फोड़े जाने की वजह से विस्फोट हुआ और क्लब में आग लग गई।
सूत्रों ने कहा, "मौके से लगभग सभी शव बरामद कर लिए गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं और भगदड़ की वजह से हुई।
अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग कैफे के कर्मचारी और उनके संबंधी थे।
जांच अधिकारियों ने कहा कि यह आतंकवादी हमला नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications