विजयालक्ष्मी राज्य विधानसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की दो दिसम्बर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
पुलिवेंदुला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 19 दिसंबर को होने वाला था। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था। किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने पर निर्वाचन अधिकारी ने विजयालक्ष्मी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications