हमले के विरोध में सड़क पर उतरेंगे बिहार के चिकित्सक
राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ़ रमेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया कि आपराधिक तत्वों द्वारा चिकित्सकों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में आईएमए के अलावा बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए)भी शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य भर में चिकित्सक आए दिन पीटे जा रहे हैं परंतु प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है।
भासा के संयोजक डॉ़ अजय कुमार ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा की सरकार माकूल व्यवस्था नहीं करती है तो चिकित्सक अब चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पटना में निकाली जा रही इस रैली में राज्य भर के चिकित्सक भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में अस्पताल के लिए अलग से सुरक्षा बल बनाने तथा अस्पताल परिसर में हमले को सं™ोय अपराध में शामिल करना है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व औरंगाबाद जिले के नवीनगर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक उपेन्द्र कुमार सहनी की पिटाई की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications