अपराध शाखा करेगी रूसी महिला के साथ बलात्कार मामले की जांच
गोवा के पुलिस महानिदेशक भीमसेन बस्सी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "हां, हमने इस मामले को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है।"
गौरतलब है कि 25 वर्षीया एक रूसी महिला ने स्थानीय नेता जॉन फर्नाडिस पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलवा में एक दिसंबर को वाहन में लिफ्ट देकर जॉन ने उसके साथ बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications