राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का काम अगले साल से

वरिष्ठ जनगणना अधिकारी दिलीप आचार्जी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "2011 की जनगणना के प्रथम चरण में आंकड़ों, तथ्यों का संग्रह किया जाएगा और घरों की सूची तैयार की जाएगी। यह कार्य 15 मई, 2010 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इन जनसांख्यिक विवरणों को पहले एनपीआर में शामिल किया जाएगा।"

उन्होंने बताया कि ये बेहद महत्वपूर्ण एवं मौलिक आंकड़े हर भारतीय का एक खास डेटाबेस तैयार करेंगे और इन्हें संरक्षित रखने की जिम्मेवारी भारत की अनूठी पहचान(यूआईडी) प्रणाली पर होगी। यूआईडी के तहत हर भारतीय की पुख्ता पहचान की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि घरों की सूची एवं आंकड़ा तैयार करने के 45 दिनों के इस कार्य को अगले साल 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी को इसमें प्रधान जनगणना अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+