मिग-29के लड़ाकू विमानों की पहली खेप प्राप्त हुई
लड़ाकू विमानों की यह खेप नौसेना दिवस के दिन, यानी चार दिसंबर को यहां पहुंची।
नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, "चार लड़ाकू विमानों (अलग-अलग पुर्जो के रूप में) की आपूर्ति शुक्रवार को प्राप्त हो गई। अब विमानों को समायोजित किया जाएगा और उसके बाद वे उड़ान भरना शुरू कर देंगे।" लेकिन अधिकारी ने यह बताने से इंकार कर दिया कि विमान फिलहाल रखे कहां गए हैं।
ये विमान भारतीय नौसेना द्वारा खरीदे गए हैं। ये विमान जनवरी 2004 में रूस के साथ विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव के लिए हुए 1.5 अरब डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में हैं। इसमें से 74 करोड़ डॉलर की राशि विमान के लिए थी और बाकी राशि पोत की मरम्मत के लिए।
रूस ने बाद में इसकी कीमत 2.2 अरब डॉलर और 2.9 अरब डॉलर के बीच बढ़ा दी और इस मुद्दे पर बातचीत फिलहाल जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications