मनमोहन सिंह कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
एक सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री इस शिखर सम्मेलन के बेहद अहम चरण में भाग लेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और कई यूरोपीय राष्ट्रों के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
शिखर सम्मेलन की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी। दुनिया के 192 देशों के प्रतिनिधि इस बैठक में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के उपायों पर मंथन करेंगे। इसमें सदस्य देशों के बीच मतभेद उभरने की भी आशंका जताई जा रही है।
मुख्य चिंता यह है कि आखिर दुनिया के सर्वाधिक औद्योगिक देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में किस स्तर तक कटौती करेंगे और इस प्रतिक्रिया में विकासशील देशों की पहल कैसी होगी? विकाशील देश शीर्ष औद्योगिक देशों से इस चुनौती से निपटने के लिए मुफ्त तकनीकी मदद की मांग भी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications