उप्र में देशी बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार लखनऊ से 350 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर जिले में शाहपुर कस्बे के किनौनी गांव में यह घटना हुई। देशी बम में हुए विस्फोट से सतेंद्र और मोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उप पुलिस अधीक्षक विजय त्यागी ने संवाददाताओं को बताया, "प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि सतेंद्र और मोनू आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों व्यक्ति अवैध तरीके से देशी बम बनाने और बेचने के धंधे में शामिल थे।"
उप पुलिस अधीक्षक ने कहा, "यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों देशी बम का परीक्षण कर रहे थे।"
गौरतलब है कि घायलों में एक पुलिसकर्मी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। घायलों का इलाज मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications