नेपाल में बच्ची की हत्या के आरोप में 4 भारतीय गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र में रूपनदेही जिले में एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे चार अस्थाई भारतीय मजदूरों, अनुकूल चौहान, हृदयलाल गौड़, रामधनी गौड़ और ताकेश्वर चौहान को उस ईंट भट्ठे के मालिक बीरेंद्र जायसवाल और एक स्थानीय नगारिक नरेश हरिजन के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी नरहरि अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।"
गिरफ्तार किए गए चारों मजदूर बिहार के बेतिया जिले के हैं।
पीड़ित बच्ची के पिता राजू हरिजन ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी गुरुवार रात से लापता है। तलाशी के दौरान बच्ची का शव एक खेत के पास पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications