यौन दुर्व्यवहार मामले में पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस के अनुसार गोवा से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल कैलेनगुट में ड्यूटी के दौरान एक युवती के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के मामले में हेड कंस्टेबल संतोष नाइक को निलंबित कर दिया गया।
नाइक के खिलाफ 10 महीने तक जांच चली थी, जिसमें दोषी पाए जाने के बाद उसे निलंबित किया गया। यह घटना पिछले वर्ष फरवरी में पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाहन में हुई थी। उस वक्त में वाहन में दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
वाहन में सवार एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल के जरिए रिकार्डिग की थी, जिसे बाद में उसने एमएमएस बनाकर कई लोगों को भेजा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाइक के खिलाफ जांच चार नवंबर को पूरा हो गया था। उन्होंने कहा कि नाइक को निलंबित कर दिया गया और जल्द ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications