लश्कर के आतंकियों से पूछताछ कर रही है कर्नाटक पुलिस
केरल में अतीत में हुई वारदातों के सिलसिले में भी इनसे पूछताछ की जा सकती है। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि टी.नजीर उर्फ नजीर परवान और उसके संबंधी सफीकुक सम्सुद्दीन नामक इन आतंकवादियों से उनके नेटवर्क के बारे पूछा जा रहा है।
आतंकवादियों को बुधवार को भारत के हवाले किया गया था। केरल के कन्नूर के रहने वाले इन दोनों आतंकवादियों को यहां की एक अदालत ने शनिवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
बेंगलुरु में पहला हमला दिसंबर 2005 में हुआ था। तब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्न ोलॉजी को निशाना बनाया गया था। हमले में सेवानिवृत आईआईटी प्रोफेसर एम.सी. पुरी मारे गए थे। दूसरा हमला जुलाई 2008 में हुआ था। तब इन सिलसिलेवार हमलों में एक महिला की मौत हो गई थी। शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications