विवादित ढांचे के विध्वंस पर अफसोस का सवाल ही नहीं : भागवत (लीड-1)
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शनिवार को भागवत ने अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने केसवाल के जवाब में कहा, "अफसोस का प्रश्न ही नहीं उठता। हम सभी वहां राम मंदिर बनाना चाहते हैं। आरएसएस हमेशा राम मंदिर मुद्दे से जुड़ा रहा है।"
भागवत ने लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "लिब्रहान रिपोर्ट में जो कुछ भी कहा गया है वह 1993 में भी कहा गया था। लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इसमें कई गलतियां हैं।"
भागवत ने कहा, "लिब्रहान रिपोर्ट में यह कहना कि विवादित ढांचे को गिराया जाना कोई साजिश नहीं थी, सत्य है।"
यह पूछे जाने पर कि लिब्रहान रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार ठहराए जाने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है तो भागवत ने कहा, "भाजपा खुद ही अपनी छवि से जुड़े मुद्दे का हल ढूंढेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications