मुस्कुराती हैं महिलाएं, पुरुष चढ़ाते हैं त्यौरियां!
एक अन्य अध्ययन के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी, गुस्सा, दु:ख, भय के भाव होते हैं या वे भावहीन होते हैं। ज्यादातर लोग महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के चेहरों को अधिक जल्दी पहचान लेते हैं और जिन महिला चेहरों पर गुस्से के भाव होते हैं उन्हें पहचानने में अधिक समय लगता है।
मोंट्रियल की 'यूनीवर्सिटी ऑफ क्यूबेक' के उर्सुला हेस का कहना है, "वर्तमान शोध में गुस्से और पुरुषों व खुशी और महिलाओं के बीच बहुत मजबूत संबंध स्पष्ट हुआ है। इससे जब किसी व्यक्ति को कुछ ही देर के लिए देखा जाता है तब उस व्यक्ति के लिंग के प्रति निर्णय प्रभावित होता है।"
अध्ययनकर्ता हेस ने कहा, "हमारा अनुसंधान दिखाता है कि किसी पुरुष को स्नेह से भरपूर और देखरेख करने वाला मानने की संभावना बहुत कम है जबकि महिलाओं को हावी होने वाली समझना मुश्किल होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications