फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत में नरसंहार के बाद मार्शल लॉ लागू
सुरक्षाबलों ने इस नरसंहार में शामिल कम से कम आठ मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फिलीपींस की राष्ट्रपति अरोयो ने कहा कि मनीला से 930 किलोमीटर दूर मागुइंदानाओ प्रांत को सैन्य शासन के अधीन कर दिया गया है क्योंकि यहां भारी हथियारों से लैस समूह सरकारी सुरक्षा बलों को चुनौती दे रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, " मागुइंदानाओ में लोगों के बीच शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थानीय न्यायिक प्रणाली और प्रांत के सुरक्षा तंत्र कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।"
राष्ट्रपति ने फिलीपींस के इस दक्षिणी प्रांत के अंपतुआन कस्बे में 23 नवंबर को हुए नरसंहार में शामिल संदिग्ध लोगों को बिना गिरफ्तारी वारंट के ही गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस नरसंहार में शामिल आठ मुख्य संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications