उड़ीसा में नौका दुर्घटना में 5 की मौत
भुवनेश्वर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले के मछकुंड जलाशय में एक नौका के डूब जाने से नाव पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अभी तक लापता है।
नंदपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण चंद्र मिश्रा ने कहा, "पांच शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक व्यक्ति अभी तक लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है।"
यह घटना उस वक्त हुई जब कोरापुट जिले के पंडुआ गांव के बाजार से लोग सामान खरीदकर नाव से लौट रहे थे। इनमें से अधिकतर लोग आंध्र प्रदेश के थे।
गौरतलब है कि एक शव शुक्रवार को ही बरामद किया गया था जबकि चार शव शनिवार को बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications