दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा अभ्यास (लीड-1)
शनिवार को लगभग एक बजे हवाई अड्डे पर फोन पर किसी ने सूचना दी कि जेट एयरवेज की दिल्ली से ढाका जाने वाली विमान में बम है। उसके बाद विमान में सवार सभी 106 यात्रियों को उतार लिया गया।
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और फिर विमान की पूरी तरह जांच की गई।"
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया, "यह एक सुरक्षा अभ्यास था।"
दो घंटे तक चले सुरक्षा अभ्यास पर सीआईएसएफ, दिल्ली अग्नि सेवा, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की नजर बनी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications