पेशावर विस्फोट में 4 की मौत (लीड-2)
पेशावर पुलिस के प्रमुख लियाकत अली ने बताया कि विस्फोट यूनिवर्सिटी रोड इलाके की एक केमिकल की दुकान में हुआ और यह आतंकवादी वारदात नहीं है।
बम निरोधक दस्ते के अतिरिक्त महानिरीक्षक शफकत मलिक ने भी कहा कि विस्फोट एक दुर्घटना का नतीजा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दिन में 10.50 बजे हुआ और साथ ही कुछ छोटे धमाके भी हुए।
विस्फोट की वजह से 20 से अधिक दुकानें और दफ्तर तबाह हो गए। घटनास्थल वाले इलाके में कुछ सीएनजी स्टेशन भी हैं । इस इलाके में बड़ी संख्या में अफगानी शरणार्थी रहते हैं।
इस घटना के तत्काल बाद राहत कार्य आरंभ हो गया। घायलों को लेडी रीडिंग और खबर टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आतंरिक मंत्री रहमान मलिक ने इस विस्फोट की निंदा की है और प्रांतीय पुलिस के प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भी विस्फोट की निंदा की।
उधर, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि विस्फोट कार में रखे एक बम की वजह से हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications