लुधियाना में एक सिख प्रदर्शनकारी की मौत (लीड-1)
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शनकारी एक विवादास्पद पंथ के नेता के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया और बलपूर्वक बेरिकेड को तोड़ने का प्रयास करने लगे। वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में डंडे और तलवारें थीं। हालात पर काबू पाने के लिए,भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी।"
सूत्रों के अनुसार पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये झड़पे लुधियाना के मिलर गंज इलाके में हुईं। प्रदर्शनकारियों ने 10 वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें से कुछ वाहन पुलिस के भी थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारी की मौत पर छाती पर गोली लगने से हुई।
जालंधर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव कालरा ने आईएएनएस को बताया कि लुधियाना इस वक्त एक साथ दो समस्याओं से जूझ रहा है। पहली प्रवासियों की दूसरा सिख प्रदर्शनकारियों की। शुक्रवार को प्रवासियों के उपद्रव की वजह से भी हिंसक घटनाएं हुई थीं।
सिख प्रदर्शनकारी 'दिव्य ज्योति जागरण संस्थान' (डीजेजेएस) के प्रमुख आशुतोष महाराज के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications