आईबीएस को ओमान की तेल कंपनी से आईटी ठेका
आईबीएस ने एक बयान में कहा कि कंपनी पीडीओ को पंजीकरण व्यवस्था और लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए आईटी सुविधा उपलब्ध कराएगी। सौदे की वित्तीय जानकारियों की घोषणा नहीं की गई।
पीडीओ के लॉजिस्टिक प्रबंधक वरिथ अल खरुसी ने कहा कि कंपनी कार्गो प्रबंधन, यात्री प्रबंधन और वस्तुओं के प्रबंधन सहित अपनी सभी लॉजिस्टिक सेवाओं में बदलाव की तैयारी में है। इस संबंध में आईटी सेवाओं का ठेका आईबीएस को दिया गया।
ओमान की सरकारी कंपनी देश के कुल कच्चे तेल उत्पादन के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर नियंत्रण रखती है और प्राकृतिक गैस की 100 प्रतिशत आपूर्ति का प्रबंधन करती है।
आईबीएस समूह के वैश्विक व्यापार संचालन प्रमुख पीटर सेफरी कहा कि पीडीएस के साथ काम करने को लेकर आईबीएस रोमांचित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications