मुर्तजा भुट्टो हत्याकांड से 20 आरोपी पुलिसकर्मी बरी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कराची के एक सत्र न्यायालय ने इन 20 पुलिसकर्मियों को बरी किया। इसी अदालत ने शुक्रवार को छह अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया था।
पीपीपी के नेता और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के भाई मुर्तजा को 20 सितम्बर 1996 को राची के क्लिफ्टन स्थित उनके आवास के समीप उनके सात साथियों के साथ गोलियों से भून दिया गया था।
क्लिफ्टन पुलिस ने एक मुर्तजा की हत्या के संबंध में एक मामला दर्ज किया था, जिसमें कहा गया कि मुर्तजा ने अपने काफिले की तलाशी लेने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। उनके साथ सात अन्य लोग भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे।
पिछले 13 वर्षो से जारी इस मामले की सुनवाई के लिए कई न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications