सड़क दुर्घटना में मौत के लिए भारतीय छात्र को जेल
टोरंटो के बाहरी इलाके मिस्सीसॉगा के रवि बधवार को सजा पूरी होने के बाद भारत निर्वासन का सामना करना होगा।
भारतीय छात्र और दो अन्य चालकों को शुक्रवार को, जून 2007 में टोरंटो के हाईवे 400 पर एक ट्रक चालक डेविड विरगो की हत्या का दोषी ठहराया गया।
यहां की एक अदालत ने उन्हें मौत का कारण बनी आपराधिक लापरवाही का दोषी पाया। बधवार को दुर्घटना स्थल पर मौजूद न रहने का भी दोषी ठहराया गया।
अदालत ने बधवार और दो अन्य 21 वर्षीय नोमन नुसरत व 22 वर्षीय प्रब मुल्तानी को 30 महीने की कैद की सजा दी। भारतीय छात्र को दुर्घटना-स्थल पर मौजूद न रहने के कारण 12 महीने की अतिरिक्त सजा दी गई।
दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल से गायब होना कनाडा के कानून के खिलाफ है।
बधवार पहले ही जेल में दो महीने का समय गुजार चुका है इसलिए उसकी पांच महीने की सजा कम कर दी गई। अब उसे 37 महीने सलाखों के पीछे गुजारने होंगे।
जेल की सजा पूरी होने के बाद बधवार को भारत भेज दिया जाएगा। उसे अपने निर्वासन के खिलाफ अपील करने का अधिकार नहीं होगा। सुनवाई के दौरान भारतीय छात्र ने खुद को निर्दोष बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications