कोड़ा से अलग-अलग पूछताछ करेंगे सतर्कता विभाग और प्रवर्तन निदेशालय
सतर्कता ब्यूरो ने 30 नवंबर को कोड़ा को गिरफ्तार किया था। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रखा गया है। कोड़ा के साथ उनके पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। जेल में पहले से ही पूर्व मंत्री इनोस एक्का और हरिनारायण राय बंद हैं।
शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो ने अदालत से कोड़ा से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। सूत्रों के अनुसार अदालत ने ब्यूरो को कोड़ा और सिंह से जेल में ही पूछताछ के लिए अनुमति दे दी है।
सूत्रों के अनुसार ब्यूरो कोड़ा मामले की जांच में आयकर विभाग से जानकारी हासिल करना चाहता है। आयकर विभाग ने कोड़ा के आवासों में छापेमारी की थी।
सूत्रों के अनुसार ईडी भी अलग से कोड़ा से पूछताछ करेगा। अगले हफ्ते कोड़ा से पूछताछ के लिए ईडी की टीम रांची पहुंचेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications