लुधियाना में सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़पे
ये झड़पे लुधियाना के मिलर गंज इलाके में हुईं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें से कुछ वाहन पुलिस के भी थे।
सिख प्रदर्शनकारी विवादास्पद पंथ नूरमहलिया के नेता आशुतोष महाराज के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। इससे पहले, शुक्रवार को प्रवासियों के उपद्रव की वजह से भी हिंसक घटनाएं हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications