ओबामा के भारतीय मूल के सलाहकार को पुरस्कार
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की धार्मिक सलाहकार परिषद के सदस्य इबू पटेल को लुइसविले प्रेसबिटेरियन थियोलॉजिकल सेमीनरी और लुइसविले विश्वविद्यालय से धर्म में प्रतिष्ठित ग्रामेयेर पुरस्कार मिला है। वह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले मुस्लिम हैं।
भारत में जन्मे पटेल (34 वर्ष) व्हाइट हाउस की धार्मिक सलाहकार परिषद के सदस्य होने के साथ ही विदेश मंत्रालय की धार्मिक सलाहकार परिषद के भी सदस्य हैं। वह वैश्विक अंतर्धामिक युवा आंदोलन के संस्थापक भी हैं।
उनका शिकागो स्थित अंतर्धामिक संगठन वर्ष 1998 में आंरभ हुआ। संगठन इस समय 75 कॉलेज परिसरों में सक्रिय है।
लुइसविले सेमिनरी के 200,000 डॉलर के पुरस्कार के लिए 70 अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां थीं। पटेल को वर्ष 2007 में लिखी अपनी जीवनी "एक्ट्स ऑफ फेथ : द स्टोरी ऑफ अमेरिकन मुस्लिम,द स्ट्रगल फॉर द सोल ऑफ जेनेरेशन" के लिए पुरस्कार मिला है।
अपनी किताब में पटेल ने तर्क दिया है कि विविध धर्मो से परिचित होने से युवा धार्मिक रूप से प्रगतिशील बनेंगे और आतंकवाद से दूर होंगे।
इससे पहले पटेल को रुजवेल्ट इंस्टीट्यूट्स फ्रीडम ऑफ वर्शिप मेडल से सम्मानित किया गया था और यूएस न्यजू एंड वर्ल्ड रिपोर्ट मैगजीन ने उनको अमेरिका का वर्ष 2009 का 'बेस्ट लीडर' बताया था।
इलिनॉय विश्वविद्यालय से स्नातक पटेल ने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से धार्मिक समाजशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications