बिहार: नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर उड़ाया

पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के लगभग 20-25 नक्सलियों ने मथुराडीह गांव पर धावा बोलकर एक निजी कंपनी का टॉवर उड़ा दिया और जनरेटर सेट के कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद नक्सली फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी कंपनी की मोबाइल सेवा ठप हो गई।
घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications