भारतीय शेयर बाजारों ने दुबई का भय भगाया, सेंसेक्स में वृद्धि (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह की तुलना में 469.53 अंकों या 2.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,101.54 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले सप्ताह की तुलना में 167.15 अंकों या 3.38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,108.9 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.57 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक 6.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि के आंकडें़ के कारण साप्ताहिक कारोबार के आरंभ में शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 294.21 अंक या 1.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,926.22 पर और निफ्टी 1.84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,032.7 पर बंद हुआ।
मंगलवार को भी बाजारों में तेजी जारी रही और सेंसेक्स 272.05 अंकों या 1.61 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,198.27 पर और निफ्टी 1.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,122 पर बंद हुआ।
बुधवार को मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स केवल 28.36 अंकों या 0.16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,169.91 पर और निफ्टी भी बिना किसी विशेष बदलाव के 5,123.25 पर बंद हुआ।
दोनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार को बिना किसी विशेष उतार-चढ़ाव और शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।
बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोषों ने इस सप्ताह के दौरान 91.141 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।
सेंसेक्स में रेनबैक्सी लैब (13.9 प्रतिशत),टाटा मोटर्स (12.8 प्रतिशत),सिप्ला (12 प्रतिशत), हिंडाल्को (10.8 प्रतिशत), और भारती एयरटेल (9.3 प्रतिशत) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
हीरो होंडा (4.7 प्रतिशत), हिंदुस्तान लीवर (4.3 प्रतिशत) और भेल (0.9 प्रतिशत) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications