झारखण्ड में नक्सलियों ने भाजपा समर्थक का मकान उड़ाया
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रांची से 190 किलोमीटर दूर चतरा जिले के जोगियारा गांव में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शुक्रवार देर रात भाजपा समर्थक के मकान पर धावा बोल दिया। नक्सली मकान में रखा सामान भी उठा ले गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " नक्सलियों ने भाजपा समर्थक संतोष सिंह के परिवार के सदस्यों को मकान खाली करने को कहा। उसके बाद उन्होंने डेटोनेटरों से मकान को उड़ा दिया। सिंह उस समय घर में मौजूद नहीं थे।"
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सिंह के मकान को अपने प्रतिद्वंदी संगठन तृतीया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) का समर्थक समझकर उड़ा दिया।
चतरा में विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में 18 दिसम्बर को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications