'कायरतापूर्ण हमले' से कश्मीर की शांति प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी : चिदंबरम

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के वरिष्ठ नेता फजल हक कुरैशी पर श्रीनगर में शुक्रवार के हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा कि इससे जम्मू एवं कश्मीर में शांति प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।

चिदंबरम ने एक बयान में कहा, "मैं कुरैशी पर हुए हमले से बेहद दुखी हूं। इस कायरतापूर्ण हमले से शांति प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। जम्मू एवं कश्मीर में हम सभी पक्षों से बातचीत जारी रखेंगे।"

चिदंबरम ने कुरैशी पर हमला करने वालों की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये वे तत्व हैं जिन्होंने पहले भी जम्मू एवं कश्मीर को संकट में डाला है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि ये भारत विरोधी ताकतों के इशारों पर काम करते हैं।"

उल्लेखनीय है कि कुरैशी को कश्मीर मामले पर वार्ता प्रक्रिया का समर्थक माना जाता है। शुक्रवार शाम चार अज्ञात लोगों ने कुरैशी को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। इस हमले को केंद्र सरकार और अलगाववादियों के बीच जारी वार्ता को बाधित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

हमले में गंभीर रूप से घायल कुरैशी को शुक्रवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मेडिकल इंस्टीट्यूट सौरा (एसकेआईएमएस) अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है।

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदिन से संबंधित एक गुरिल्ला गुट 'अल-नसरीन' ने शुक्रवार देर रात कुरैशी पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+