पेशावर के बाजार में विस्फोट, 2 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंक का निशाना बने बाजार में अमेरिका रेस्तरां केएफसी भी था। पुलिस को आशंका है कि हमला संभवत: केएफसी को निशाना बनाकर किया गया। विस्फोट स्थल से पुलिस ने दो शव बरामद किए वहीं आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पेशावर के मुख्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, "प्राथमिक रिपोटरें के अनुसार यह कार बम विस्फोट था लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए हुआ या फिर यह आत्मघाती था।"
विस्फोट के बाद दो बहुमंजिली इमारत में आग भी लग गई, जिसमें कई लोग फंस गए थे। टेलीविजन चैनलों की फुटेज में कई लोगों को बचाव की गुहार लगाते दिखाया गया वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications