इजरायली रक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा
इस शिष्टमंडल की दो दिवसीय यात्रा आठ दिसंबर से शुरू होगी।
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया, "प्रतिनिधिमंडल भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भेंट करेगा।"
दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर नियमित संपर्क होता रहता है और हाल के वर्षो में इजरायल भारतीय सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है।
पिछले महीने थलसेनाध्यक्ष दीपक कपूर भी इजरायल की यात्रा पर गए थे। उनसे पहले सितंबर 2008 में इजरायली सेनाध्यक्ष जरनल अवी मिजराही भारत के दौरे पर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications