उल्फा का चीफ अरविंद राजखोवा गिरफ्तार

इन दोनों शीर्ष उल्फा नेताओं को ढाका में बांग्लादेश पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया। उनके मुताबिक शीघ्र ही इन दोनों को भारत के हवाले कर दिया जाएगा। दोनों को ऐसे वक्त गिरफ्तार किया गया है जब प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वह 19 दिसंबर से भारत के दौरे पर होंगी।
1979 में की थी उल्फा की स्थापना
छप्पन वर्षीय राजखोवा पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से बांग्लादेश से अलगाववादी गतिविधियों का संचालन करता रहा है। उसके इशारे पर असम में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। राजखोवा ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर 1979 में उल्फा की स्थापना की थी। संगठन को खड़ा करने में इसके सुप्रीम कमांडर परेश बरुआ की खास भूमिका थी।
सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश सरकार अपनी सरजमीं से भारत विरोधी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर गंभीर है। पिछले महीने बांग्लादेश ने दो प्रमुख उल्फा नेताओं सशा चौधरी एवं चित्रबोन हजारिका को गिरफ्तार कर भारत के हवाले कर दिया था। बताया जाता है कि सरकार के दबाव में ही परेश बरुआ को बांग्लादेश छोड़कर चीन में पनाह लेनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications