नक्सली हिंसा छोड़ें तो वार्ता हो: चिदंबरम

राज्यसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान चिदंबरम ने कहा, "फिलहाल नक्सलियों के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। अगर वे हिंसा छोड़ते हैं तो बातचीत की जा सकती है। अगर नक्सली हिंसा त्याग देते हैं तो हम किसी भी विषय पर बातचीत को तैयार हैं।"
गौरतलब है कि केंद्र सरकार पिछले लंबे समय से नक्सलियों से बातचीत करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन बार-बार विफलता हाथ लग रही है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार में लगातार नक्सली घटनाओं में इजाफा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications