पाक नौसेना मुख्यालय पर आत्मघाती हमला

समाचार चैनल जियो न्यूज ने खबर दी है कि एक आत्मघाती हमलावर को नौसेना के जवानों ने मुख्यालय परिसर में घुसने से रोकना चाहा तो उसने खुद को उड़ा दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बिन यामीन ने इस हमले को आत्मघाती करार दिया। विस्फोट इतना भीषण था कि मुख्यालय की इमारत की खिड़कियां और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
यह हमला विगत 10 अक्टूबर को पाक सेना मुख्यालय पर हुए हमले जैसा है। दस आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिए गए उस हमले में 19 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications