वैश्विक व्यापार वार्ता चक्र का भविष्य अधर में
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जो संकेत मिल रहे हैं, उससे पता चलता है कि वार्ता चक्र अधर में लटक सकता है। डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के मंत्रियों की सातवीं बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने संगठन से व्यापार के मसले पर दीर्घकालीन समझौते की गुंजाइश तलाशने की अपील की, ताकि विश्व व्यापार को उदार बनाने के लिए अगले साल तक एक वैश्विक समझौते पर मुहर लग सके।
वैश्विक व्यापार व्यवस्था के ढांचे को लेकर विकसित और विकासशील देशों में टकराव जारी है। विकासशील देश चाहते हैं कि विकसित देश अपने बाजार को ज्यादा से ज्यादा खोलें ताकि उन्हें अपने उत्पादों को खपाने में आसानी हो। दूसरी ओर विकसित देश विकासशील देशों से विदेशी निवेश का रास्ता पूरी तरह साफ करने का आग्रह करते हैं।
मंगलवार को जेनेवा में संगठन की बैठक में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉन किर्क ने विकासशील देशों से अपने बाजार को खोलने के लिए रचनात्मक फैसला लेने को कहा। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बुधवार की बैठक में एक बार फिर आर्थिक हितों को लेकर वैचारिक टकराव होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications