क्यूबा के कैथोलिक चर्च ने शुरू किया ब्लॉग
क्यूबाई पत्रिका ईएफई के अनुसार इस ब्लॉग के बारे में काबरोऊ ने कहा, "इस ब्लॉग में आप संबंधित विषयों पर खुलकर अपनी राय रख सकते हैं। इस ब्लॉग को बनाने में क्यूबा में रहने वाले लोगों के साथ-साथ विश्वभर के उन सभी लोगों का भी है जो ईसाई धर्म में विश्वास रखते हैं।"
उन्होंने बताया कि ब्लॉग का पहला लेख 'बेनवेनिडो' (स्वागत), इस ब्लॉग का परिचय कराता है। यहां किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने और दूसरों के विचारों को जानने की पूरी आजादी मिलेगी मगर किसी भी व्यक्ति का निरादर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications