सुखोई की सभी उड़ानों पर रोक लगी

वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा, " सुखोई विमानों की उड़ानें जांच के लिए रोक दी गई हैं। अनिवार्य जांच पूरी होने के बाद ही सुखोई विमानों को उड़ाया जायेगा।"
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बरेली वायु सेना अड्डे के 31वीं स्कवाड्रन से संबंधित सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान सोमवार को राजस्थान में पोखरण के दक्षिणपश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था हालांकि पॉयलट की जान बच गई थी।
उल्लेखनीय है कि वायुसेना में शामिल हाने के 12 वर्षो के बीच सुखोई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications