'आरआईएल को गैस विपणन की आजादी की बात पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी कहा'
आरएनआरएल के वकील राम जेठमलानी ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस मुद्दे पर संसद और संसद के बाहर कई बार पूछे गए सवालों के जवाब में अनुचित उत्तर दिए हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले आरआईएल को प्राकृतिक संसाधनों के विपणन की पूरी आजादी है।
जेठमलानी ने प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन, न्यायमूर्ति बी.सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति पी.सथशिवम की खंडपीठ को बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने काफी बाद में, वह भी असफल तरीके से यह समझाने की कोशिश की कि आरआईएल द्वारा गैस की कीमतों का किया गया निर्धारण कुछ हद तक सरकार की जिम्मेदारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications