दिल्ली में धुंध, पर नहीं बढ़ी ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बुधवार की सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि औसत से दो डिग्री अधिक था।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान ऐसा ही रहेगा, यद्यपि इसमें कुछ परिवर्तन हो सकता है। सुबह के समय आकाश पर धुंध छाए रहने का अनुमान है।"
अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications