जालंधर में ट्रक विस्फोट में 4 जवान शहीद (लीड-1)
सेना के प्रवक्ता ने नरेश विग ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब पांच टन के सेना के ट्रक की बैटरी की मरम्मत की जा रही थी। वाहन में आग लग जाने की वजह से चार जवान शहीद हो गए। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
शहीद होने वाले चारों जवान सेना की 11वीं कोर के मोटर वाहन सेक्शन आर्टिलरी यूनिट (20 साटा बैटरी) में काम करते थे। सेना की 11वीं कोर पश्चिमी कमांड के अंतर्गत आता है।
सेना ने विस्फोट स्थल का पूरी तरह से घेराव कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications