चोर बनकर मालिक को ही लूटने की कोशिश
हांगकांग, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। हांगकांग में नौकरानी काम कर रही इंडोनेशिया की एक महिला को अपने ही मालिक के घर में चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया।
हांगकांग की पुलिस का कहना है कि महिला ने नकाब पहनकर अपने 79 वर्षिय मालिक को चाकू दिखाकर उससे जेवरात छीनने की कोशिश की लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ने नौकरानी की आवाज पहचान ली। मंगलवार की सुबह नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि हांगकांग में 130,000 से ज्यादा इंडोनेशियाई महिलाएं नौकरानी का काम करती हैं। हांगकांग की सरकार ने इनका न्यूनतम वेतन 450 डॉलर तय किया है लेकिन कई इससे भी कम पर काम करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications