परमाणु विवाद पर और वार्ता नहीं : अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने मंगलवार को सरकारी टेलीविजन पर कहा, "जहां तक हमारा संबंध है, ईरान का परमाणु मुद्दा समाप्त हो गया है। आईएईए के साथ सभी तकनीकी मुद्दे पहले ही सुलझा लिए गए हैं और इस संबंध में हम किसी भी देश से वार्ता नहीं करेंगे।"
उन्होंने आईएईए के प्रस्ताव को खेदजनक बताते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि आईएईए राजनीतिक दबाव में काम करती है। बहरहाल ईरान आईएईए के साथ केवल अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सहयोग करेगा।
ईरान के तेहरान के समीप फर्दू में गुप्त तरीके से एक परमाणु संयंत्र के निर्माण पर आईएईए ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications